फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सात और आठ को बोया जाएगा हरेला, 17 को होगा शिरोधार्य

Wed, 05 Jul 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध हरेला पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। 11 दिन का हरेला मनाने वाले लोग सात जुलाई और 10 दिन का हरेला मनाने वाले लोग आठ जुलाई को हरेला बोएंगे। हरेले की बुआई के लिए घर-घर में धूप में मिट्टी आदि सुखाई जा रही है।
विज्ञापन


सूरी (जैंती) के प्रसिद्ध पंडित पीतांबर गुरुरानी ने बताया कि पर्वतीय अंचल में कहीं त्योहार से 10 दिन तो कहीं 11 दिन पूर्व हरेला बोया जाता है। 11 दिन का हरेला मनाने वाले लोग सात जुलाई और 10 दिन का हरेला मनाने वाले लोग आठ जुलाई को हरेला बोएंगे। 17 जुलाई को हरेला सिरोधारण किया जाएगा। हरेले के लिए मंगलवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने घर-घर में मिट्टी सुखाई। कहीं-कहीं धूप नहीं आने से मिट्टी भी पूरी तरह सूख नहीं पाई।
घर के मंदिर में पांच या सात प्रकार के गेहूं, धान, जौं आदि अनाज को मिलाकर टोकरियों में बोया जाएगा। हरेला पर्व के दिन सुबह सबसे पहले पकवानों के साथ हरेला काटकर ईष्ट देव को अर्पित किया जाएगा। उसके बाद परिवार के सभी लोगों को घर के बड़े बुजुर्ग हरेला शिरोधार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें