फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से लेकर गांव तक निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में जगाया देश प्रेम

विज्ञापन
अल्मोड़ा में तिरंगा यात्रा निकालते जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल व अन्य। संवाद न्यूज एजें - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अगस्त क्रांति दिवस पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई यात्रा ऐतिहासिक जिला जेल पहुंची। यहां यहां महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बाजार में यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा जोशी, यूसीडीएफ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, सेवादल ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल आदि थे।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा माल रोड चौघानपाटा समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: बैंक परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, प्रधान अर्जुन बिष्ट, जिला सहायक निबंधक दिलीप बिष्ट, उप महाप्रबंधक डीएस नपलच्याल, प्रेम लटवाल, शेखर बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, श्वेता उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ांबाज में छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में डॉ. मनोज कुमार भोज, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. दीपाली कनवाल, जसवीर सिंह, लीलाधर पपनै, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह, दीपक भैसोड़ा, गौरव नैनवाल आदि थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंजू चंद्रा ने यात्रा में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है। राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय जैंती के छात्र-छात्राओं ने जैंती बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली।
यात्रा में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार, डॉ. हेमलता कोहली, डॉ. मनोज पंत, डॉ. दया राणा, डॉ. चंद्रप्रकाश आर्या, डॉ. राकेश बिष्ट, डॉ. पूनम आर्या आदि मौजूद थे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल, डॉ. नीमा राणा डॉ. विकार हसन खां, डॉ. रीमा, डॉ. निशा आदि शामिल हुए।
देश का लोकतंत्र खतरे में: कुंजवाल
जैंती (अल्मोड़ा)। शहीद स्थल धामद्यो से लमगड़ा विकासखंड की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रेम बल्लभ कांडपाल को तिरंगा सौंपकर यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता छह दिन की पद यात्रा करते हुए 15 अगस्त को जिला मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। वहां कुंजवाल के अलावा यात्रा प्रभारी गोपाल सिंह चौहान, संयोजक दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, प्रेम मनराल, अनिल मेर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें