अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के वार्षिक चिकित्सा उत्सव, नेबुला के तहत बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने उत्तराखंड के लोक नृत्यों, शास्त्रीय भारतीय संगीत और अन्य क्षेत्रीय कला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अदिति, नूपुर, प्रेरणा, गुंजन, शाह महम्मद, डॉ. निकिता, डॉ. जीवन सिंह, चारुल, देवी कार्की, मयंक उजाशी आदि ने प्रस्तुति दी ।
इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रमेश बहुगुणा, डीएम आलोक कुमार पांडे, सीडीओ देवेश शाशनी, डीआईजी एसएसबी अमृत मोहन प्रसाद, एसएसपी देवेंद्र पींचा, कर्नल विजय मनरा डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, मानसखंड, अल्मोड़ा के डॉ. नवीन चंद्र जोशी और बहादुर मनकोटी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सर्जरी के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. (डॉ.) एएसएन राव को प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, डॉ. उर्मिला पोलोरिया और डॉ. जेबी गोगोई की ओर से उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। संस्थान को विकास में मदद करने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे आदि को सम्मानित किया गया। संवाद