फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ दिन पर बाराखाम दीपा मंदिर में हुआ कौतिक

विज्ञापन
निशानों के साथ दीपा मंदिर में बड़ कौतिक मनाने जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा बाराखाम स्थित दीपा मंदिर में बड़ दिन कौतिक धूमधाम से मनाया गया। जमीनीवार और ईड़ा बाराखाम से नगारे निशानों और बाजे-गाजे के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने ओड़ा भेंटने की रस्म अदा की। वहीं ग्रामीणों ने दीपा मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं लोकगायक बिशन सिंह हरियाला, जीतेंद्र तोमक्याल, सुनील सोनल ने भी लोकगीतों से चार चांद लगा दिए। समारोह के मुख्य अतिथि निरकोट के तारा चंद्र पाठक थे। उन्होंने लोक सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। कहा कि इस तरह के आयोजनों से भावी पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति का बोध भी होता है। वहां पर विधायक महेश नेगी, नारायण रावत, कैलाश भट्ट, अनिल शाही, ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, महेंद्र बिष्ट, दीपक बिष्ट, कमल बिष्ट आदि थे। मंदिर में भोग लगा कर भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें