गरुड़ के लिंगस्वामी मंदिर में पूजा करते भक्त
- फोटो : GARUD
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। कार्तिक पूर्णिमा पर्व समूचे तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न गांवों के भक्तों ने पिनाकेश्वर और लिंगस्वामी मंदिर गैरलेख में पूजा की। विकास खंड के विभिन्न गांवों के भक्त शनिवार को पिनाकेश्वर और लिंगस्वामी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मन्नत मांगी। अधिकांश भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर भंडारा किया। उधर, लिंग स्वामी मंदिर गैरेलेख में भक्तों ने अपने जानवरों की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना कर लिंगस्वामी को दूध और मक्खन चढ़ाया। यह मंदिर बोरारो घाटी, गरुड़ घाटी और चौखुटिया मेवाड़ घाटी तीन पट्टियों के लोगों का आस्था का केंद्र है।