अल्मोड़ा के जागेश्वर में जटा गंगा आरती करती लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के जटागंगा नदी में मंत्रोच्चारण के बीच जटा गंगा आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। 108 दीये जलाकर आरती की गई।
जागेश्वर धाम के पुजारी आनंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि जटा गंगा में पिछले पांच वर्षों से आरती की जा रही है। प्रत्येक सोमवार को विशेष आरती का आयोजन किया जाता है। वहां पर दिगंबर, मुकेश भारती, मंदिर समिति प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट, कैलाश भट्ट, विनोद भट्ट, लीलाधर भट्ट आदि थे।