रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्री नंदा सुनंदा देवी महोत्सव समिति की बैठक स्थानीय धर्मशाला में हुई। तय किया गया कि पांच जून गंगा दशहरा के अवसर पर
नंदा सुनंदा मंदिर प्रांगण में यज्ञ, पूजन और कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष अंशुल शाह ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। वहां पर समिति संरक्षक हरीश लाल शाह, राजेंद्र पंत, मुकेश शाह, भुवन साह, दीपक पंत, सौरभ अग्रवाल, पंकज शाह, गौरव भट्ट थे।