फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज में ओटी का संचालन नहीं हुआ शुरू

Mon, 23 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के स्वास्थ्य मंत्री के दावे बेअसर साबित हुए हैं। उनके निर्देश के तीन माह बाद भी मेडिकल कॉलेज में ओटी का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस कारण मरीज ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। यहां से हर रोज चार से पांच मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 425 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज खोला गया। दो साल पूर्व इसका संचालन शुरू हुआ। अभी तक यहां नियमित ऑपरेशन शुरू नहीं हो सके हैं। लाखों से यहां ओटी को अस्तित्व में लाया गया है और मशीनरी खरीदी गई है। इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित न होने से ओटी का संचालन शुरू नहीं हो सका है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़, बागेश्वर से मरीज पहुंचते हैं। ओटी संचालित न होने से कॉलेज प्रबंधन मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
बीते 26 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 15 दिन के भीतर ओटी संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बावजूद ओटी का संचालन शुरू नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन


ओटी संचालन शुरू हुआ तो कौन करेगा ऑपरेशन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक यहां जनरल सर्जन और महिला सर्जन की तैनाती अब तक नहीं हो सकी है। ये दोनों पद ऑपरेशन के लिए जरूरी हैं। ऐसे में किसी तरह ओटी अस्तित्व में भी आई तो ऑपरेशन कौन करेगा, यह बड़ा सवाल है।

ब्लड बैंक नहीं हुआ शुरू, खून के लिए जिला अस्पताल की दौड़ रहे जरूतमंद
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संचालन के दो साल बाद भी यहां ब्लड बैंक शुरू नहीं हो सका है। यहां भर्ती मरीजों के लिए खून की व्यवस्था करने के लिए परिजनों को सात किमी दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक संचालन के लिए अब तक फैकल्टी की तैनाती नहीं हो सकी है।

एक डॉक्टर, दो तकनीशियन ले रहे प्रशिक्षण
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लिए बगैर फैकल्टी के ब्लड बैंक का संचालन मुश्किल है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक जल्द ब्लड बैंक का संचालन कर मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए हल्द्वानी में एक डॉक्टर और दो तकनीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लड बैंक संचालन को लेकर कॉलेज प्रबंधन के पास स्पष्ट जवाब नहीं है।

ओटी के जल्द संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जनरल सर्जन और महिला सर्जन की तैनाती के भी प्रयास हो रहे हैं। ब्लड बैंक संचालित करने के लिए एक डॉक्टर और दो तकनीशियन हल्द्वानी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ब्लड बैंक का जल्द संचालन होगा।
विज्ञापन

प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें