-जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। लगातार बदल रहे मौसम से इन दिनों लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार रही। सुबह से अस्पताल में मरीजों की कतार रही। जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार, एलर्जी आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार रही। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। संवाद