फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बढ़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंगलवार को धूप खिलने के बाद लॉकडाउन में ढील के दौरान खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। जिससे बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगी। बाद में एसडीएम, सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार में आकर लोगों को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने की सख्त हिदायत दी। मंगलवार को बाजार में सुबह 9 बजे बाद खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कई दुकानों पर लोग एक साथ खड़े होकर खरीदारी करने लगे। बाद में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ वीर सिंह, कोतवाल अरुण वर्मा बाजार में पहुंचे। उन्होंने लाउडस्पीकर से लोगों को सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने को कहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों को घरों को भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि अनावश्यक बाजार में घूमने वाले लोगों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें