जैंती तहसील के दाड़िमी गांव के गौजानी तोक में तीन वर्षीय बालिका की नौले में डूबने से मौत हो गई है। इससे परिवारजनों में कोहराम मचा है।
रविवार को दाड़िमी (गौजानी) निवासी नंदन राम की पुत्री बॉबी अपने आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पानी के नौले के पास चली गई। पांव फिसलने से वह नौले में डूब गई। परिजनों नेे उसकी ढूंढखोज की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच पड़ोस की बालिका उमा नौले पर पानी भरने गई तो बॉबी के डूबने का पता चला। परिजनों ने तत्काल बॉबी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत के बाद पिता नंदन राम और माता जानकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। बॉबी दो भाइयों की छोटी बहन थी।