फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू किनारे मिला बच्चे का शव, शिनाख्त नहीं

Thu, 19 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां मंडलसेरा में जीतनगर के समीप सरयू के किनारे लगभग दो माह के शिशु का क्षत-विक्षत शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे लोगों ने जीतनगर के समीप सरयू के किनारे बालक का शव होेने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसके  सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में जानवरों पंजों के निशान थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रतिमा भट्ट ने कहा बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम करने के बाद जिला अस्पताल के डा. अजय बिष्ट ने बताया बच्चे की आयु दो से तीन माह है।

पानी में उसका शरीर गल चुका है इसलिए मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, पुलिस भी इस मामले में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें