अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
भतरौंजखान पुलिस ने मोहान बैरियर के पास स्कार्पियो चालक को 39 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो भी सीज कर दी गई है।
निरीक्षक भतरौंजखान धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि चालक टीकाराम सैनी पुत्र राम सिंह निवासी रतुपुरा, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पास गांजा मिलने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी गांजा सराईखेत के डोटयाल गांव से मुरादाबाद बेचने ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो यूपी-15 एयू-6399 को सीज कर दिया गया है।