सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत डौनी गांव निवासी मंजू देवी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बीते दिनों डौनी गांव निवासी मंजू देवी (22) पत्नी भूपाल राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंजू की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति भूपाल राम, सास मधुली देवी, ससुर हयात राम को धारा 301/498/323/504/आईपीसी/314 दहेज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि जेठ सुरेश राम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।