फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 10 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
गनियाद्योली के डोबा गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजस्व पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्ट्या मृतक नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल राम ने बताया कि डोबा के प्रधान गोपाल सिंह डोगरा ने वृहस्पतिवार शाम मेहल के पेड़ से शव लटके होने की सूचना दी। देर शाम नायब तहसीलदार मोहन सिंह नेगी, पटवारी सदर महेंद्र सिंह चौड़िया, उमेश चंद्र नयाल, महेश शर्मा, डिगर सिंह, नंदन सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मौजूदगी शव को पेड़ से उतारा गया, तलाशी लेने पर मृतक के जेब से बगैर सिम का टूटा मोबाइल और कागज के पर्चे में कुछ फोन नंबर मिले। इन नंबरों पर फोन किया गया तो उनकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि युवक 25 वर्षीय प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने के बाद डा. महेश चंद्रा ने बताया कि गले की हड्डी टूटी हुई थी। संभवत: दम घुटने से युवक की मौत हुई है। पिछले दिनों भी कालीगाड़ के जंगल में भी एक नेपाली युवक का शव मिला था, लेकिन उसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें