फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 01 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम यहां घिंघारीखाल स्थित कालीगाड़ रेंज के जंगल में युवक का शव मिला।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पंचनामा भरकर पुलिस शव को यहां राजकीय अस्पताल ले आई है। कोतवाल पूरनलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार अपराह्न चार बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने कालीगाड़ रेंज के जंगल में शव मिलने की सूचना दी। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस का है, लेकिन राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने से असमर्थता जताई तो कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा भरा। शव को शिनाख्त के लिए एक दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा।

तभी पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का हुलिया नेपाली मूल का लग रहा है जबकि उम्र करीब 21 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें