डीएम ईवा आशीष ने 17 अगस्त को सोमेश्वर के आईटीआई के पास हुई टाटा सूमो वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घटना में 12 लोग घायल हो गए थे। उन्होंने एसडीएम भनोली को जांच अधिकारी नामित करते हुए 20 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं, पांच अगस्त को मछोड़-रामनगर मोटर मार्ग में स्विफ्ट डिजायर कार की दुर्घटना मामले में भी उन्होंने सल्ट के एसडीएम गोपाल राम बिनवाल को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।