फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में ताबड़तोड़ चोरियां

Wed, 28 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की रात चोरों ने डिग्री कालेज, इंटर कालेज और एक घर के ताले तोड़ डाले। चोर डिग्री कालेज से अटेंडेंस लगाने वाली बायोमैट्रिक मशीन का चार्जर और अन्य सामान चुरा ले गए। डिग्री कालेज के प्रधान लिपिक जीवन सिंह गड़िया ने एसडीएम रेखा कोहली को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कांडा डिग्री कालेज किराए के एक छोटे से मकान में चल रहा है। कार्यालय का भी मात्र एक कमरा है। प्रधान लिपिक जीवन सिंह गड़िया के मुताबिक 26 जनवरी की रात किसी समय चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर वहां रखा सामान तितर-बितर कर दिया। कार्यालय में रखी काल बेल, अटेंडेेंस लेने वाली बायोमैट्रिक मशीन का चार्जर, इंटरनेट का चार्जर पेपर वेट और खाली पड़ी कुछ नोट बुक चुरा ली। चोरों ने कमरे के अंदर लगा बिजली का सीएफएल बल्ब भी नहीं छोड़ा। वहां रखी अलमारी का भी ताला तोड़ा गया, लेकिन फाइलों के अलावा उसमें कुछ नहीं था।
इधर, चोरों ने इसी रात इंटर कालेज के कार्यालय का भी ताला तोड़ दिया, लेकिन वहंा से कोई भी सामान नहीं उठाया। इधर, लेक्सूना गांव निवासी नंदन राम पुत्र प्रताप राम ने राजस्व पुलिस को सूचना दी है कि 26 की रात उनके मकान का ताला तोड़ा गया, लेकिन सामान चोरी नहीं हुआ। घटना की रात वह सपरिवार अन्यत्र गए थे। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि चोरी के इन मामलों की जांच तहसीलदार मोहनराम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें