फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटा बजाते ही गिर गया मंदिर का गेट, बालक की मौत

Thu, 19 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे बालक ने हरज्यू मंदिर का घंटा बजाया तो जीर्ण-शीर्ण गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर उसकी मोत हो गई।
विज्ञापन


खुनोली निवासी हरीश चंद्र पंत का 13 वर्षीय पुत्र चंद्र प्रकाश बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे सामान लेने गांव के समीप दुकान पर गया था। रास्ते में हरज्यू का मंदिर पड़ता है। उसका गेट काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण हालत में था। सामान लेकर लौट रहे चंद्रप्रकाश ने मंदिर के गेट पर लगा घंटा बजाया तभी गेट गिर पड़ा। उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला। गेट की सरिया उसके पेट में घुस गई, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें