पल्यूड़ा गांव निवासी मैकेनिक अरशद मंसूरी (28) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
जसपुर ऊधमसिंहनगर का मूल निवासी अरशद मंसूरी पुत्र नूर मोहम्मद यहां पल्यूड़ा गांव में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। बुधवार की अपराह्न घर में ही उसकी हालत बिगड़ी। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल सोमेश्वर अस्पताल लाए। जहां डा. सुरेश चंद्र पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका। फिलहाल इस मामले की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।