जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार कृपाल सिंह को रविवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर नायब तहसीलदार दौलतराम टम्टा, जाख के पटवारी उमेश चंद्र शर्मा, पनुवाद्योखन के पटवारी हंसा दत्त सत्यवली ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना है कि उसने चाकू कहां फेंका उसे याद नहीं है।