यहां मुख्यालय के पास गोमती पुल के पास मंगलवार की रात मारुति कार अनियंत्रित होकर 12 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात तहसील रोड से स्टेशन की तरफ आते समय गोमती पुल के पास हायडिल कालोनी निवासी विद्युत कर्मचारी कैलाश तिवारी की कार अनियंत्रित होकर गोमती नदी किनारे 12 फिट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल कैलाश को खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में कैलाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।