फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

Sun, 25 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 हितचिंतक बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शीतलापुष्कर मैदान में धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोनकारी स्याल्दे मेला स्थल और हितचिंतक भवन प्रांगण में अवैध अतिक्रमण के ध्वस्त होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का संकल्प ले चुके हैं।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने 27 जनवरी से क्रमिक अनशन, बाजार बंद, 28 को चक्काजाम, 29 को तहसील कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों ने उग्र आंदोलन के लिए जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

रविवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत ने 21 जनवरी को हाई कोर्ट में रिकॉल के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। संभवत: एक सप्ताह में इसका जवाब आ जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


धरने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, विनोद जोशी, नंदा बल्लभ मठपाल, मोहन भट्ट, रतन सिंह रावत, दीप पाल सिंह, घनानंद पांडे, हिम्मत सिंह, डा. तारा लाल शाह, मान सिंह, महेश सिंह, सुधीर शाह, नगेश शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें