फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में तोड़फोड़ के मामले में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीते दिनों एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के खोल्टा स्थित न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में कुछ युवकों द्वारा तीन-चार छात्रों और सहायक वार्डन डा. नवीन भट्ट से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि पुलिस ने इस मामले में हिमांशु पिलख्वाल और दो अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 452 के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दिनेश नैनवाल और पंकज कुमार को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें