अल्मोड़ा। जौहरी बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान से तीन दिन पूर्व चोरी हुए सोने के पैंडल चोरी मामले में पुलिस ने अभियुक्त को मय माल के गिरफ्तार कर लिया है। पांच सितंबर को जौहरी बाजार में स्थित तरुण वर्मा की तरुण ज्वैलर्स की दुकान से अज्ञात व्यक्ति सोने का पैंडल लेकर भाग गया था। पुलिस ने धारा 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए बीते दिन आरोपी दलीप सिंह नेगी निवासी सैनोली, जैंती को लालकुआं हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। विवेचक उपनिरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि चोरी हुआ 20 हजार रुपये कीमत का सोने का पैंडल भी बरामद कर लिया गया है। ब्यूरो