फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा मामले में महिला ने पति पर कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 323, 504, 506, 498 ए आईपीसी के तहत महिला के पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूनम ने अपने पति मुकेश कुमार पर मारपीट करने, मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने इससे पूर्व भी कई बार मारपीट के संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पति द्वारा माफी मांगने के बाद समझौता भी हुआ, लेकिन उसके बाद महिला ने फिर पति पर मारपीट करने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें