फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर चार महिलाओं से 26 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर अल्मोड़ा गैस एजेंसी के चौघानपाटा स्थित कार्यालय परिसर में धामस गांव की चार महिलाओं से एक व्यक्ति ने 26 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। चौघानपाटा में लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस ने खंगाले, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


हवालबाग विकासखंड के धामस गांव की चार महिलाएं चंपा देवी पत्नी शेर सिंह, जानकी देवी पत्नी विवेक सिंह, ममता देवी पत्नी प्रताप सिंह, विमला देवी पत्नी बचे सिंह सुबह करीब नौ बजे चौघानपाटा स्थित अल्मोड़ा गैस एजेंसी के कार्यालय में गैस कनेक्शन लेने पहुंचीं। तब कार्यालय का गेट बंद था और महिलाएं पास ही सीढ़ियों में बैठ गईं। करीब साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति वहां पर आया और उसने इन ग्रामीण महिलाओं को अपने झांसे में लेते हुए कहा कि वह उनका काम जल्द करा देगा। पहले उसने चारों महिलाओं से गैस कनेक्शन के फार्म लिए और कार्यालय खुलने पर गैस कार्यालय गया। लौटकर महिलाओं को बताया कि उनके फार्म गैस कार्यालय में जमा कर दिए हैं।

उसने चारों महिलाएं से गैस कनेक्शन का शुल्क 6500-6500 रुपये उसे देने को कहा और तत्काल काम कराने की बात कही। महिलाएं ठग के झांसे में आ गईं। चारों महिलाओं ने कनेक्शन शुल्क के 6500-6500 रुपये ठग को दे दिए। ठग ने महिलाओं से कहा कि वह काम होने तक गैस कार्यालय के समीप ही धूप सेंक लें। जब काफी देर तक वह व्यक्ति नहीं लौटा तो महिलाओं ने गैस कार्यालय में कर्मचारियों से संपर्क किया, तब पता चला कि वहां न तो उनका फार्म जमा है और न ही शुल्क जमा हुआ है। महिलाएं काफी परेशान हो गईं।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गैस कार्यालय के समीप चौघानपाटा में मालरोड में पुलिस ने दो सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में सीटीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद गैस कार्यालय के निकट ही एक दुकान में लगे सीटीटीवी फुटेज भी पुलिस ने देखे, लेकिन ठग का कोई पता नहीं चल सका है। जांच कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल ठग का पता नहीं लग सका है। महिलाएं भी ठग का हुलिया नहीं बता पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें