अल्मोड़ा। यातायात नियमों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिले भर में चलाए गए छह दिनी अभियान में 17 वाहन सीज करने के साथ 14 डीएल निरस्त किए गए। अभियान के दौरान कुल 88,500 रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर 11 जुलाई से जिले भर में चले अभियान के दौरान बगैर डील वाहन चलाने पर एक वाहन सीज, नशे में वाहन चलाने पर छह और ओवर लोडिंग में 10 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर पांच कोर्ट चालान और 14 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।