अल्मोड़ा। धोखाधड़ी के दो मामलों में साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित व्यक्तियों को खातों से निकाली गई धनराशि वापस करवा दी है। साइबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार आनंद सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी रानीखेत के एसबीआई खाते से जालसाजों ने पिछले माह नौ मई को 28,999 रुपये निकाल लिए थे। वहीं दूसरे मामले में 30 मई को कमलेश सिंह पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट निवासी, लक्ष्मेश्वर के एसबीआई खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर सेल में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने एसबीआई रानीखेत और अल्मोड़ा के अधिकारियों से संपर्क कर संबंधित गेटवे, नोडल अधिकारियों से फोन और ईमेल के जरिए धोखाधड़ी के बारे में बताया। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल के प्रयासों के बाद आनंद सिंह और कमलेश बिष्ट दोनों के बैंक खातों में चार-चार हजार वापस कराया गया है।