फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेटी देशी शराब के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को लमगड़ा पुलिस ने मोरनौला चौराहे के पास पकड़ लिया। आरोपी गंगा प्रसाद पुत्र स्व. केशी राम निवासी सुंदरीखाली, नैनीताल के पास से एक पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की चाय की दुकान है और वह शराब को बेचने के लिए ले जा रहा था। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन हजार रुपये बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसआई हेम हरड़िया, उमेश चंद्र लोहनी, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें