फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो घटनाओं का पुलिस अब तक नहीं कर सकी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में पिछले दिनों हुई चोरी की दो घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। अलग-अलग दिन हुए चोरी के दोनों मामलों में चोर नगदी समेत घर का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस छानबीन में जुटी है, लेकिन अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। लोगों ने रात्रि गश्त तेज करने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार चार मई की रात चोरों ने लोधिया में एक मिठाई की दुुकान में घुुसकर एलईडी टीवी और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी पूरन लटवाल ने दूसरे दिन दुकान में चोरी की घटना होने के बाद पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। वहीं इससे पहले 17 अप्रैल को चोरों ने दिन दहाड़े नरसिंहबाड़ी के एक घर में घुसकर लैपटॉप सहित हजारों का सामान चुरा लिया था।

आरके धाम में किराए पर रहने वाले जितेंद्र बेसवाल सुबह कमरे में ताला लगाकर ऑफिस गए थे। इस बीच चोरों ने दिन दहाड़े उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखा लैपटॉप, स्पीकर और कुछ अन्य सामान चुरा लिया था। चोरी के बाद जितेंद्र बेसवाल ने भी पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में छानबीन की जा रही है और कई लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें