अल्मोड़ा। थाना द्वाराहाट के अंतर्गत मल्ली मिरई द्वाराहाट निवासी राजेंद्र सिंह राणा पुत्र नंदन सिंह राणा के खिलाफ गुंडा एक्ट अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन अभियोग पंजीकृत हैं जिसमें दो मामलों में न्यायालय से दंडित किया जा चुका है।
एक मामला विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी समय से शराब तस्करी में लिप्त है और उसकी छवि एक खतरनाक व्यक्ति की बन चुकी है। पुलिस के मुताबिक अब तक शराब के अवैध कारोबार में लिप्त छह लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट कार्रवाई की जा चुकी है।