एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एसओजी की सूचना पर पुलिस ने चौखुटिया रोड द्वाराहाट के पास एक व्यक्ति को एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक गिरीश चंद्र पंत की टीम ने द्वाराहाट पेट्रोल पंप के पास वीरेंद्र सिंह नेगी निवासी फड़का चौखुटिया के कब्जे से एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम में मनोज मेहरा, कैलाश जोशी, जीवन चंद्र पांडे, जीवन चंद्र शामिल थे।