फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस जुटी दुष्कर्म मामले की जांच में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लाक के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जांच रेगुलर पुलिस ने शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने शुक्रवार को गांव जाकर पीड़िता और कुछ अन्य लोगों ने पूछताछ की। बता दें कि मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ महिला से 12 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति ने दुराचार किया उसके साथ मारपीट भी हुई। राजस्व पुलिस ने जांच की, लेकिन आरोपी के नहीं पकड़े जाने के बाद मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की सिफारिश की थी। अब मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। एसएसआई बसंती आर्या को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी ने आज गांव में जाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें