फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार, वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चालक सीट के नीचे छिपाई गई ऊनी टोपी में रखी 416 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमस्यारी में ताल से चौखुटिया की ओर आ रहे वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकप संख्या यूके 04 सीए 0577 को रोककर चेक किया गया तो चालक महेंद्र सिंह निवासी बिष्ट बाखली के कब्जे से चालक सीट के नीचे ऊनी टोपी में छिपाई गई 416 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 8 /20/ 60 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जबकि पिकप को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। तलाशी अभियान में थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के अलावा फिरोज आलम, श्याम सुंदर, विजय कुमार, सरोज मेहता तथा मंजू रानी आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें