फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एनएसयूआई से निष्कासित

Sun, 26 Nov 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे संगठन से अनिश्चित काल के लिए निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजू सिंह ने बताया कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज होने के मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक और संगठन विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज को संगठन से अनिश्चितकाल के लिए निष्कासित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन


एबीवीपी ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज का पुतला फूंका
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भी खुलकर विरोध में आ गई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौघानपाटा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक छात्रा ने परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पूर्व छात्र नेता के कृत्य की कड़ी निंदा की। एबीवीपी के जिला संयोजक राहुल कुमार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में नगर मंत्री नितिन पारछा, उदय पवार, लक्की, साहिल नेगी, रोहित कुमल्टा, तुषार जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें