फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में बैंक के ताले तोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। नगर के नैनीताल बैंक के ताले तोड़ने वाले आरोपी दो युवक पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक बैंक का लॉकर तोड़ने में असफल युवक अन्य स्थान पर सेंधमारी के लिए निकले। गश्ती दल ने शक होने पर उनकी तस्वीर ले ली। घटना सामने के बाद जब इन तस्वीरों का सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया तो पुलिस को उन तक पहुंचने में आसानी हुई।
विज्ञापन

रानीखेत में बीते सोमवार की रात नैनीताल बैंक के ताले तोड़ दिए गए थे। चोरों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू की। दूसरे ही दिन मंगलवार को पुलिस को चोरों तक पहुंचने में सफलता मिली। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि चोरी के आरोपी धनियाकोट, बेतालघाट, नैनीताल निवासी अर्जुन कुमार (20), अतुल कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से बैंक से चोरी की गई दो डायरी और 400 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी बैंक का लॉकर तोड़ने में नाकाम होने पर चोरी के लिए अन्य स्थान की तलाश कर रहे थे। रात को गश्त के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों ने उनकी तस्वीर ली। बैंक में चोरी की घटना सामने आने के बाद सीसीटीवी फुटेज से इन तस्वीरों का मिलान किया गया तो आरोपियों का पता चला। सीओ टीआर वर्मा ने कहा कि दोनों को हाईडिल कॉलोनी से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन


एक दुकान से भी की थी चोरी
रानीखेत। सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बैंक के ताले तोड़ने से पहले एक दुकान से भी चोरी की। उनके पास से वहां से चुराई सिगरेट के डिब्बे बरामद हुए। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त हथौड़ा और हेक्सा ब्लेड भी मिला। बताया कि दोनों यहां एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें