अल्मोड़ा। दो लोगों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। नर सिंह बाड़ी निवासी गजेंद्र सिंह और उत्तरांचल अकादमी स्कूल दुगालखोला निवासी नरेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार शाम वह अपना सामान लेने पैतृक गांव डोबा क्वारब गए थे। इस दौरान उनकी माता ने दरवाजा नहीं खोला और गाली गलौज शुरू कर दी। 112 नंबर पर शिकायत कर दी और पुलिस रात में उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस ने दूसरे पक्ष को कोतवाली बुलाए बिना उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। उन्होंने जिला अस्पताल के चिकित्सक पर भी उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट गलत बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से उचित कार्रवाई की मांग की है । संवाद