फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रिजॅार्ट विवाद में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) तहसील रानीखेत अंतर्गत ग्राम ज्याडी में स्थित रिजाॅर्ट के संचालक और स्वामी के बीच हुआ विवाद गहरा गया है। दोनों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ सौंपी गई तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों ज्याडी क्षेत्र में एक रिजाॅर्ट स्वामी योगेश करायत ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी। रिजाॅर्ट संचालक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय पहले रामनगर के कुछ लोगों को किराए पर रिजाॅर्ट संचालन के लिए दिया गया था पर संचालक किराया अदा नहीं कर रहा है बल्कि रिजाॅर्ट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। दूसरे दिन रिजॅार्ट संचालक भरतपुरी, रामनगर निवासी कुलदीप सिंह व मनौरा रेंज, नैनीताल निवासी चंदन सिंह लटवाल ने भी राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप रिजॅार्ट स्वामी योगेश, उसके भाई, पिता के खिलाफ तहरीर सौंप कर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि छह वर्ष का अनुबंध होने के बावजूद रिजाॅर्ट स्वामी आए दिन रिजॅार्ट खाली करने का दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों से मारपीट और अभद्रता की जाती है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर राजस्व पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

रिजाॅर्ट स्वामी और संचालक से मिली तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। इसके आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कुंदन लाल, राजस्व उपनिरीक्षक भुजान क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें