रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील रानीखेत अंतर्गत सोनी के तल्ला डाबर गांव के देवी मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर का गेट और दानपात्र का ताला तोड़ धनराशि पर हाथ साफ कर लिया। पुजारी कैलाश चंद्र पपनै ने बताया कि चोर दानपात्र में जमा धनराशि ले गए। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह पूजा करने गए तो मंदिर के ताले टूटे देखकर उन्होंने प्रधान बीना देवी को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मंदिर के गेट का भी ताला तोड़ दिया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की है और प्रशासन से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना राजस्व उप निरीक्षक गोविंद सिंह को दी है। राजस्व उपनिरीक्षक बुधवार को मौके पर जाएंगे। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर मंदिर से चुराई गई धनराशि को वापस लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
हेमंत सिंह महरा, तहसीलदार रानीखेत