फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डोल आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर हजारों की ठगी

Tue, 21 Nov 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा स्थित प्रसिद्ध डोल आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आश्रम प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम ट्रस्ट कनरा डोल आश्रम के प्रबंधक स्वामी कपिलानंद ने मामले की तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर आश्रम में कमरे की ऑनलाइन बुकिंग की। जब दिल्ली, यूपी सहित देश के विभिन्न लोगों ने पूछताछ के लिए आश्रम प्रबंधन से संपर्क किया तो मामले का पता चला। उन्होंने बताया कि कई लोगों से ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर पैसों की ठगी की गई है। ऐसे में आश्रम की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि आश्रम की तरफ से कोई धन नहीं लिया जाता। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें