फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर शादी तोड़ने की कोशिश

Wed, 17 Jul 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक पिता ने सोशल मीडिया पर गलत बातें कर बेटी की शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरचालीखान निवासी चंदन सिंह बाणी ने तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी बेटी का विवाह होने वाला है। बीते पांच मई को सगाई हो चुकी है। कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया पर बेटी के खिलाफ गलत अफवाह फैलाकर शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है। आरोपी बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है इससे सभी डरे हैं। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें