फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पार्टी के बहाने बुला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। भिकियासैंण के एक युवक पर वर्षांत की पार्टी में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। राजस्व पुलिस से मामला स्थानांतरित होने पर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक किशोरी ने पांच जनवरी को राजस्व क्षेत्र बिनौला, भिकियासैंण में तहरीर दी। उसके मुताबिक चिनौली, चौखुटिया निवासी भरत सिंह उर्फ लक्की (20) ने उसे वर्षांत की पार्टी के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर 12 जनवरी को मामले को सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया। सोमेश्वर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है।
पेट दर्द का इलाज कराने आई किशोरी गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची नाबालिग गर्भवती निकली। मामले का खुलासा होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उपचार के लिए महिला अस्पताल ले गए। जांच में वह दो माह की गर्भवती निकली। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें