फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के छबिसा नाहार गांव में अनुसूचित जाति के युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में शनिवार को राजस्व पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार करा रहा है। इस मामले में युवा अंबेडकर द्वाराहाट इकाई ने आवाज उठाई। इसके बाद 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 325, 394, 506, 352 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में युवा आंबेडकर का आरोप है कि छबिसा गांव में पांच जून को चिल्ल गांव के एक शिल्पकार परिवार के घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। सोने केे चेन भी छीन ली गई। बीच बचाव में उतरे महिला के पति प्रकाश राम को जान से मारने का प्रयास किया गया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनका हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहसीलदार नीना धामी का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें