फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे विवि के न्यू ब्वाइज हॉस्टल में घुसकर छात्र पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के न्यू ब्वाइज हॉस्टल में शुक्रवार की रात बवाल हो गया। एक उपद्रवी छात्र हॉस्टल की दीवार फांद कर अंदर घुस गया और छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। आनन फान में घायल छात्र का बेस अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में आक्रोश हैं।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के न्यू ब्वाइज हॉस्टल में शुक्रवार की रात्रि एक उपद्रवी छात्र हॉस्टल की 12 फीट लंबी दिवार लांघकर छात्रवास के कक्ष संख्या 202 में जा धमका। कुछ दी देर में उपद्रवी छात्र ने हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र पर नुकीली बोतल द्वारा हमला कर कर दिया। उसकी गर्दन और जांघ पर प्रहार कर लहुलुहान कर दिया। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की चीख पुकार मच गई। साथी छात्र आनन फानन में घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए। उपद्रवी छात्र ने फोन कर अपने सात आठ साथियों को भी हॉस्टल में बुला लिया।
साथियों के साथ मिलकर वहां जमकर तांडव मचाया। छात्रों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उपद्रवी छात्र और उसके साथी हॉस्टिल से फरार हो गए। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों ने इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इधर पुलिस ने बताया कि मामला आया था लेकिन दोनों पक्षों में आपसी सुलह से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के न्यू ब्वाइज हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट का मामला आया था लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सुलह से समझौता कर लिया है। पुलिस मामले में नजर बनाए हुए हैं।
राजेश कुमार यादव, कोतवाल अल्मोड़ा
न्यू ब्वाइज हास्टल में एक उपद्रवी ने छात्रावास में घुसकर छात्र को घायल किया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। अनुशासनहीन छात्रों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. नवीन भट्ट, वार्डन न्यू ब्वाइज हास्टल, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें