असगोली में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते जिपंस कौशल्या देवी के प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत। ?
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। असगोली ग्राम सभा में आयोजित असगोली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत ने रिबन काटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच नट्टागुल्ली और बसेरा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें नट्टागुल्ली की टीम ने बसेरा की टीम को हराया। शैलेंद्र रावत ने युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने असगोली ग्रामसभा को पेयजल के लिए एक लाख और दो सोलर लाइट देने की घोषणा की। इस अवसर पर मोहन अधिकारी, धर्मेंद्र अधिकारी, कुंदन अधिकारी, कुंवर सिंह, आनंद सिंह, महिपाल अधिकारी, अशोक अधिकारी, नवीन अधिकारी आदि रहे।