द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से पीटीए का गठन किया गया। सीपी जोशी अध्यक्ष, राजेंद्र किरौला उपाध्यक्ष, प्रो. नाजिश खान सचिव, डॉ. प्रकाश चंद्र उपसचिव, कैलाश जोशी कोषाध्यक्ष और प्राचार्य डॉ. डीसी पंत संरक्षक चुने गए। इसके अलावा विपिन चंद्र सुयाल, डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. सुमन गढ़िया, डॉ. प्रणवीर प्रसाद, मंजू भट्ट सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक सदस्य चुने गए। बैठक का संचालन डॉ. नाजिश खान ने किया।