फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग नहीं बरत रहे सावधानी, शासन के आदेश की भी धज्जियां उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कम से कम लोगों के संपर्क में आने और मास्क आदि का प्रयोग करने को कहा जा रहा है। बचाव को ध्यान में रखकर शासन ने वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी करके सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को ही ऑफिसों में आने को कहा है। अन्य विभागों में कर्मचारियों को घर पर ही काम करने को कहा गया है। बहुत जरूरी होने पर ही विभागाध्यक्षों से कर्मियों को ऑफिस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन सरकारी विभागों में कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। अधिकांश विभागों के दफ्तरों में न तो कर्मचारी मास्क पहन रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग हो रहा है और वहां भीड़ भी सामान्य दिनों की तरह है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने सरकारी ही नहीं प्राइवेट संस्थानों से भी वर्क फ्रॉम होम लागू करने को कहा है और दफ्तरों में कम से कम लोगों को आने को कहा गया है लेकिन अल्मोड़ा में मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों का दूसरे दिन भी पालन नहीं हुआ। सभी कर्मचारी ऑफिस पहुंच रहे हैं और वहां जनता का भी आना-जाना चल रहा है। अधिकांश ऑफिसों में कर्मचारी न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का ही इस्तेमाल हो रहा है। हालत यह है कि ऑफिस आने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस स्थिति के चलते यदि किसी भी व्यक्ति में वायरस आ गया तो अल्मोड़ा में यह बहुत तेजी से फैल जाएगा। ऑफिसों में बेखौफ काम कर रहे कर्मचारियों को इसके लिए बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें