फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 134 लंबित वादों का निस्तारण, 1.64 करोड़ रही समझौता राशि

Sun, 10 Sep 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के सभी न्यायालयों, बाह्य न्यायालयों और तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इनमें कुल 134 वादों और बैंक के 108 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। लंबित वादों में समझौता राशि 1,64,95,768 और प्री-लिटिगेशन संबंधी मामलों में 1,05,56,000 रुपये रही।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शची शर्मा ने बताया कि मामलों के निस्तारण के लिए जिला न्यायालय अल्मोड़ा के लिए चार बैंच, वाह्य न्यायालयों के लिए तीन बैंच समेत कुल सात बैंच बनाई गईं।
जिला न्यायालय अल्मोड़ा में मामलों के निस्तारण के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैच संख्या एक के समक्ष निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालय के कुल 12 मामले रखे गए। एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा और अन्य दीवानी मामलों से संबंधित नौ मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 78,30,000 रुपये समझौता राशि दिलाई।
विज्ञापन

परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैच संख्या दो के समक्ष निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालय के कुल 15 मामले रखे गए। बैंच ने भरण पोषण एवं वैवाहिक वादों से संबंधित मामलों का निस्तारण कर 30,000 रुपये समझौता राशि दिलाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या तीन के समक्ष निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालय के सभी वाद, सिविल जज न्यायालय और न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय के फौजदारी वाद से संबंधित कुल 81 मामले रखे। 75 लंबित मामलों का निस्तारण कर 68,59,263 रुपये सुलह समझौता राशि दिलाई।
सीनियर सिविल जज की गठित बैंच संख्या चार में संबंधित न्यायालय के सभी वाद और न्यायालय सिविल जज एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट से संबंधित दीवानी कुल 17 लंबित वाद और प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक संबंधित 500 वाद निस्तारण के लिए रखे गए। सुलह समझौते के आधार पर न्यायालयों से संबंधित 15 वादों का निस्तारण कर 44,000 रुपये समझौता राशि दिलाई। बैंक प्री-लिटिगेशन संबंधी 108 मामलों का निस्तारण कर 1,05,56,000 रुपये समझौता राशि दिलाई।




सिविल जज रानीखेत की बैंच में चार मामलों का हुआ निस्तारण
अल्मोड़ा। सिविल जज रानीखेत की गठित बैंच संख्या पांच के समक्ष निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालय के आठ लंबित में से चार मामलों का निस्तारण कर 2,60,500 रुपये समझौता राशि दिलाई। सिविल जज द्वाराहाट की गठित बैंच संख्या छह में 22 मामलों का निस्तारण कर 14,72,000 रुपये समझौता राशि दिलाई गई। सिविल जज भिकियासैंण की गठित बैंच संख्या सात में संबंधित न्यायालय के तीन मामले निस्तारण के लिए रखे। बैंच ने दो लंबित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें