फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोपी दोषमुक्त

Thu, 04 Jan 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोपी तेज सिंह और नारायण सिंह, निवासी चोरगलिया, हल्द्वानी को दोषमुक्त किया है। आरोपियों के अधिवक्ता गजेंद्र मेहता ने बताया कि वादी ने 13 दिसंबर 2018 को लमगड़ा थाने में बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें